सहायक अभियन्ता मुख्य परीक्षा 2018 को आगे बढ़ाने पर मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत ,उप मुख्यमन्त्री सचिन पायलेट

सहायक अभियन्ता मुख्य परीक्षा 2018 को आगे बढ़ाने पर मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत ,उप मुख्यमन्त्री सचिन पायलेट,परिवहन एवं सैनिक कल्याण मन्त्री प्रताप सिहं खाचरियावास ,राजस्व मन्त्री हरीश चौधरी का जताया आभार 
————————————
   राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा9:10:2019 से11:10:2019 तक आयोजि की जाने वाली  सहायक अभियन्ता संयुक्त प्रतियोगी( मुख्य )परीक्षा 2018 को आगे खिसका कर03:12:2019से 05:12:2019तक करने पर इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हज़ारों छात्र छात्राओं में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है .ज्ञातव्य रहे कि इन छात्रों ने परीक्षा की तैयारी के लिए समय की माँग करते हुए प्रदीप जाखड़ ,पंकज आनंद,पप्पु सिंह ,कुलदीपजांगिड ,सिकंन्दर भुढानिया,आदि छात्रों के नेतृत्व में संघर्ष समिति बना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ,राज्य के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ,परिवहन एवं सैनिक कल्याण मंत्री प्रताप सिंह ख़ाचरियावास तथा राजस्व मन्त्री हरीश चौधरी से मिले थे चारों ने इस परीक्षा को आगे बढ़ाने का वादा किया था संघर्ष समिति के सदस्यों ने जयपुर शहर कांग्रेस महासचिव अनीष कुमार  का भी धन्यवाद दिया और कहा कि संघर्ष समिति को अनीष कुमार के द्वारा सुझाए गए सुझावों पर चलने के कारण ही हमें यह सफलता हासिल हुई शहर कांग्रेस महासचिव अनीष कुमार ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  ,उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट तथा परिवहन एवं सैनिक कल्याण मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ,राजस्व मन्त्री कांग्रेस के निष्ठावान नेता हैं जो हमेशा जनहित की बात को मानने में कोई संकोच नहीं करते हैं यह उसी निष्ठा का परिणाम है जो अब कांग्रेसियों का स्वभाव बनता जा रहा हैं .